TVS ने अपनी पॉपुलर बाइक Apache RTR 160 का 2025 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। जैसे ही यह बाइक मार्केट में आई है, बाइक प्रेमियों में चर्चा तेज़ हो गई है क्योंकि इस बार इसमें नए फीचर्स और अपग्रेड्स मिल रहे हैं।
Apache RTR 160 2025 का इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 159.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो लगभग 16 bhp की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियाबॉक्स मिलता है। कंपनी ने इंजन में BS6/OBD-2B जैसे नए नॉर्म्स और तकनीक अपडेट्स दिए हैं।
Apache RTR 160 2025 के नए फीचर्स और डिजाइन
नए मॉडल में अब डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान सेफ्टी बढ़ाता है।
बाइक में 3 राइड मोड्स – Sport, Urban व Rain मिलते हैं, जिससे शहर और हाईवे दोनों में संतुलित राइडिंग होती है।
डिज़ाइन में नए कलर ऑप्शन और फैट रिम व्हील्स मिले हैं, साथ में रेड अलॉय व्हील्स वाले वेरिएंट भी दिए गए हैं।
टेक्नोलॉजी में बाइक में स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे कॉल/मैसेज अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्शन विकल्प भी मिल रहे हैं।
Apache RTR 160 2025 की कीमत
नई Apache RTR 160 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.34 लाख से शुरू होती है (दिल्ली के हिसाब से) और मॉडल व वेरिएंट के अनुसार ऊपर जाती है।